IPLखेल

IPL 2023: चोटिल धोनी ने अपने बल्ले से टीम चेन्नई की नैया पार लगाई

क्रिकेट की बात हो धोनी का ज्रिक ना हो असंभव है, दिल्ली मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने घुटने की चोट के बावजूद 19वें ओवर में दिल्ली के खिलाफ रनों की बारिश करा दिया। मुकाबले में माही के रन निर्णायक साबित हुए और CSK ने DC को 27 रन से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
धोनी ने साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ नबंर मात्र है, आज भी धोनी से बड़ा फिनिशर क्रिकेट की दुनिया में दूसरा कोई नहीं हो सका है। धोनी ने 19वें ओवर में सिर्फ 5 गेंद पर 19 रन बना दिए। नतीजा यह रहा कि 150 के आसपास सिमटती दिख रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 167 तक पहुंच गई।

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला

DC के खिलाफ CSK ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। 16.2 ओवरों के बाद 126 के स्कोर पर चेन्नई को छठा झटका लगा। यहां से मैदान पर थाला की एंट्री हुई। अगर वह बड़े शॉट्स नहीं खेल लगाते, तो CSK के लिए परेशानियां बढ़ सकती थीं।

धोनी ने 19वें ओवर मैच की बाजी बदल दी

खलील अहमद के 19वें ओवर की पहली धीमी लेंथ बॉल पर धोनी ने डीप मिडविकेट की दिशा में सिंगल लिया। यह खामोशी आने वाले तूफान की आहट थी। रवींद्र जडेजा को लेगबाइ के तौर पर सिंगल मिला और फिर से स्ट्राइक माही के पास आ गई। खलील ने तीसरी बॉल धीमी गति के साथ आउटसाइड ऑफ डाली। धोनी के ताकतवर पुल शॉट के कारण गेंद डीप मिडविकेट स्टैंड में जाकर गिरी।

चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम माही के जयकारों से गूंज उठा

अगली गेंद प्रेशर में आकर गेंदबाज ने आउटसाइड ऑफ स्टंप वाइड बॉल कर दी। गेंदबाज भी करे तो क्या करे, उसके सामने दुनिया का सबसे बड़ा फिनिशर खड़ा था। चौथी गेंद फुल आउटसाइड ऑफ…! थिक आउटसाइड एज शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से 4 रन के लिए निकल गया।
खलील ने पांचवीं गेंद स्लोअर बॉल आउटसाइड ऑफ की। धोनी ने स्वीपर कवर की दिशा में पंच कर 2 रन बटोर लिए। अंतिम गेंद भी धीमी गति के साथ लेंथ बॉल आउटसाइड ऑफ…! डाउन द ग्राउंड पावरफुल सिक्स। जिस विकेट पर दूसरे बल्लेबाज खुलकर खेलने के लिए तरस रहे थे

चोटिल धोनी ने अपने बल्ले से टीम की नैया पार लगाई

चोटिल महेंद्र सिंह धोनी ने वहां भी अपने बल्ले से टीम की नैया पार लगा दी। धोनी की हार्ड हिटिंग के बदौलत चेन्नई ने इस ओवर से कुल मिलाकर 21 रन बटोरे।

मिचेल मार्श के अंतिम ओवर की पांचवीं लेंथ बॉल पर धोनी को एलिवेशन नहीं मिला और वह लॉन्गऑन पर कैच दे बैठे। पर उन्होंने 9 गेंद पर 222 की स्ट्राइक रेट के साथ खेलते हुए 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 22 रन बना दिया। अपने करोड़ों फैंस को जश्न का मौका दिया। चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ में पहुंचा दिया।

यें भी पढ़े – IPL 2023: धोनी के संन्यास को लेकर सुरेश रैना ने खुलासा किया

Related Articles

Back to top button