Advertisement

Azerbaijan के गैस प्लांट में हुई भीषण विस्फोट, 20 की मौत, 300 घायल

Azerbaijan के गैस प्लांट में हुई भीषण विस्फोट, 20 की मौत, 300 घायल

Azerbaijan के गैस प्लांट में हुई भीषण विस्फोट, 20 की मौत, 300 घायल

Share
Advertisement

अजरबैजान के एक गैस केंद्र पर विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 300 लोग घायल हो गए हैं। इसी मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि क्षेत्र की राजधानी स्टेपानाकर्ट के बाहरी इलाके में स्थित गैस केंद्र पर सोमवार देर रात को हुए विस्फोट के बाद 13 शव मिले हैं। वहीं घायल 7 लोगों ने दम तोड़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 290 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विस्फोट के कारण कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि क्षेत्र में तीन दशक तक अलगाववादियों का शासन रहा है। पिछले सप्ताह अजरबैजान की सेना द्वारा अभियान चलाकर क्षेत्र पर पूर्ण दावा करने के बीच हजारों की तादाद में नागोर्नो-काराबाख निवासी पलायन कर आर्मेनिया पहुंच रहे हैं। इसी दौरान विस्फोट की यह घटना हुई।  

Advertisement

बताया जा रहा है कि अजरबैजान की सेना का नियंत्रण होने के बाद नागोर्नो-काराबाख से हजारों लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। अजरबैजान की सेना द्वारा नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के बाद हजारों आर्मेनियाई लोग वहां से पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। इस बीच, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयप एर्दोआन अपने सहयोगी देश को समर्थन देने के लिए सोमवार को अजरबैजान का दौरा करने वाले हैं। अजरबैजान की सेना ने पिछले हफ्ते 24 घंटे के अभियान में आर्मेनियाई सेना को हरा दिया। 

दोनों देशों में विवाद की क्या है वजह?

बता दें कि अजरबैजान और आर्मेनिया, दोनों ही सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करते थे। 1991 में सोवियत संघ के टूटने के बाद जो 15 नए देश बने, उनमें अजरबैजान और आर्मेनिया भी थे। दोनों के बीच 1980 के दशक से ही विवाद शुरू हो गया था। दोनों के बीच नागोर्नो-काराबाख इलाके को लेकर विवाद है। इलाके पर कब्जे को लेकर दोनों के बीच चार दशकों से विवाद रहा है। सोवियत संघ टूटने के बाद नागोर्नो-काराबाख अजरबैजान के पास चला गया। अजरबैजान मुस्लिम देश है, जबकि आर्मेनिया ईसाई बहुल राष्ट्र है।

ये भी पढ़ें: कश्मीर पर कब्जे के खिलाफ जिनेवा में प्रदर्शन, POK के नेताओं ने लगाए पाकिस्तान गो-बैक के नारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *