Advertisement

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड के राइट हैंड लश्कर आतंकी मुफ्ती कैसर की कराची में हत्या

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड के राइट हैंड लश्कर आतंकी मुफ्ती कैसर की कराची में हत्या

26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड के राइट हैंड लश्कर आतंकी मुफ्ती कैसर की कराची में हत्या

Share
Advertisement

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के राइट हैंड के रूप में जाना जाने वाले भारत के एक और दुश्मन को मार डाला गया है। मुफ्ती कैसर फारूख, हाफिज सईद के करीबी लश्कर आतंकी, की कराची में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह का स्वतंत्र नेता था। वह हाफिज सईद का सबसे नजदीकी साथी था।

Advertisement

“आतंकी की कराची में अज्ञात व्यक्तियों ने की हत्या”

आतंकी मुफ्ती कैसर फारूक की कराची में अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी। मुफ्ती को कुल 8 गोलियां मारी गई हैं। बता दें कि इस हमले में 1 बच्चा भी घायल हुआ है। खबरों की अगर मानें तो कई दिन पहले कमालुद्दीन सईद का अपहरण किया गया था, उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। मगर अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

“26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था कैसर फारूक”

कैसर फारूक लश्कर के प्रमुख सदस्यों में से एक था और 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने पुलिस सूत्रों से कहा कि समानाबाद इलाके में एक धार्मिक संस्थान के पास शनिवार को 30 वर्षीय कैसर फारूक को गोली मार दी गई। पीठ में गोली लगने से घायल फारूक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वह मर गया। साथ ही, फारूक की हत्या का दावा करने वाले एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कुछ बच्चों के साथ चलता है। वह अचानक पीछे से घायल हो जाता है। मुफ्ती इसके बाद वहीं गिर जाता है। घटना में एक बच्चे ने भी चोट लगी है।

ये भी पढ़ें: तुर्की की संसद के पास भयंकर विस्फोट, सरकार ने बताया आतंकी हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें