
Inspection by Minister : पंजाब के जल स्रोत और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने मंगलवार को भाखड़ा-नांगल बांध का दौरा किया. डैम के रखरखाव और पानी के स्तर का जायजा लिया।
भूमिगत जल दोहन न करने पर जोर
इस दौरान जल स्रोत मंत्री जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा इस बात पर ज़ोर दिया जा रहा है कि भूमिगत पानी को बचाते हुए पीने के लिए, सिंचाई और उद्योग के लिए नदी-नहरों के पानी का अधिकतम उपयोग किया जाए।

‘किए जा रहे आवश्यक प्रबंध’
इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जौड़ामाजरा ने बताया कि राज्य में नहरी पानी के उचित उपयोग के लिए सभी प्रबंध किए जा रहे हैं. आवश्यकतानुसार नहरों की मरम्मत भी समय-समय पर सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बी.बी.एम.बी. में पंजाब के कोटे की रिक्तियों के लिए पंजाब के हिस्से की भर्ती पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इससे पहले अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री का सतलुज सदन में स्वागत किया गया।

पानी के स्तर का भी लिया जायजा
इसके पश्चात कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भाखड़ा नांगल बांध का दौरा कर इसके रखरखाव और पानी के स्तर का जायजा लिया। उन्होंने बिजली उत्पादन, पावर जनरेशन का भी निरीक्षण किया और अत्यधुनिक म्यूजियम देखा। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डैम की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने एक स्मृति पौधा भी लगाया।
इस अवसर पर बी.बी.एम.बी. के मुख्य अभियंता सी.पी. सिंह, उप मुख्य अभियंता एच.एल. कंबोज, अतिरिक्त उप आयुक्त विकास संजीव कुमार, एस.डी.एम. अनमजोत कौर, डी.एस.पी. मनजीत सिंह, तहसीलदार संदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता हरजोत सिंह वालिया और पी.आर.ओ. सतनाम सिंह भी उपस्थित थे।
रिपोर्टः अमित कुमार, संवाददाता, चंडीगढ़
यह भी पढ़ें : CM नीतीश ने 77वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतने वाली माही श्वेत राज को किया सम्मानित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप