Madhya Pradeshराज्य

इंदौर वासियों की राह होगी आसान, मेट्रो संचालन का विस्तार अंतिम चरण में

MP News : गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक की राह जल्द आसान होने वाली है। करीब 17 किमी. तक मेट्रो का विस्तार अपने अंतिम चरण में है। सोमवार को कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की टीम ने फाइनल निरीक्षण किया और स्टेशनों की स्थिति देखी।

रविवार से शुरू फाइनल निरीक्षण

कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की टीम ने 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से मेट्रो का निरीक्षण किया। इस दौरान ढलान और मोड़ वाले हिस्से पर बारीकी से जांच की गई ताकि ज्यादा रफ्तार में कोई परेशानी न आए। आपको बता दें कि मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रविवार से ही चल रहा है। पहले दिन ट्रॉली रन परीक्षण किया गया था और सोमवार को मेट्रो से पूरी टीम ने सर्वे किया। इस दौरान गांधी नगर से बागड़दा तक मेट्रो संचालन बंद कर दिया गया था।

दो दिन और चलेगा निरीक्षण

मेट्रो ट्रेन का निरीक्षण अभी 2 दिन यानी मंगलवार और बुधवार तक चलेगा। इस दौरान तेज रफ्तार में मेट्रो और ट्रैक के प्रदर्शन का परीक्षण किया जाएगा। ट्रायल में अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसके संचालन की अनुमति दे दी जाएगी।

अधिकतम किराया 80 रुपए होगा

गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक विस्तारित मेट्रो की दूरी 17 किमी है। इसका अधिकतम किराया 80 रुपए हो सकता है इसका निर्धारण मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन करेगी। फाइनल ट्रॉयल के बाद यदि मंजूरी मिलती है, तो अगले माह से इसके कॉमर्शियल संचालन शुरू किया जा सकता है। वर्तमान में साढ़े छह किमी हिस्से में संचालित मेट्रो यात्रियों की किल्लत से जूझ रहा है। विस्तारित मेट्रो के शुरू हो जाने से यात्रियों के बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें – ईरान की जमीन पर कब्जा नहीं करना चाहता है इस्राइल, बताया क्या है असली मकसद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button