T20 World Cup Final : भारत-न्यूजीलैंड आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलेंगे। आज भारत की जीत के लिए मंदिरों में हवन, पूजा की जा रही है। क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचने लगे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, भारतीय कोच गौतम गंभीर की पत्नी नताश और बेटियां अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इधर, उज्जैन के महाकाल मंदर में भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की गई।
भारत 2 बार की चैंपियन टीम
भारत-न्यूजीलैंड मैच शाम 7 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6:30 बजे होगा। बता दें कि पहली बार भारत-न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल खेल रहे हैं। भारत 2 बार की चैंपियन टीम है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है।
तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। 2016 में तो न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हरा दिया था।
ये भी पढ़ें- महिला दिवस पर AAP पार्टी का ऐलान, पंजाब की हर महिला को ₹1 हजार और एससी महिला को मिलेंगे 1500 हर महीने
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









