
IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है। न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी कर रही है। अभी इस खबर को लिख रहे हैं। टी ब्रेक हो चुका है। अब तक न्यूजीलैंड ने 6 विकेट गवांए हैं। और 192 रन बनाए हैं। अभी की बात करें तो भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है।
रविंद्र जडेजा कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके हैं। वॉशिंगटन सुंदर को भी एक सफलता हासिल हुई है। न्यूजीलैंड की बात करें तो विल यंग ने अच्छी बैंटिंग की। जडेजा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। डैरिन मैचेल ने भी शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने 90 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है। बता दें कि वानखेड़े में मैच हो रहा है। यह मैच भारतीय टीम जीतकर वॉश आउट से बचना चाहेगी। हालांकि सीरी न्यूजीलैंड के नाम जरुर हो गई है। इसके बावजूद यह मैच काफी अहम है। क्योंकि भारतीय टीम घर पर खेल रही है।
जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम की बात करें तो भारतीय टीम 12 साल से घर पर सीरीज जीत रही थी। इससे पहले टीम इंडिया को घर पर इंग्लैंड ने हराया था। यह 2012 की बात है। भारत और इंग्लैंड के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज हुई थी। इसमें 2 -1 से हराया था। संक्षेप में मैच के बारे में बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 259 रन बनाए। भारतीय टीम की बारी आती है तो 156 रन पर ढेर हो गई। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की बात करें तो 255 रन बनाए। और 358 रन का लक्ष्य दिया। मिचेल सैंटनर ने भारतीय पारी को समेट दिया।
मल्लिकार्जुन के बयान को ही बीजेपी ने बना लिया ‘हथियार’, अब किया कांग्रेस पर वार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप