Delhi NCRराष्ट्रीय

उत्तर-भारत में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की बढ़ाई चिंता, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड

पूर्वी भारत में बढ़ते प्रदूषण से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ मौसम का मिजाज भी बदलता हुआ नजर आ रहा है। हर साल दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली समेत आसपास के कई राज्यों में भी जलते पराली के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं उत्तर-भारत में पराली जलने के बावजूद भी बीते 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर की हवा पर अधिक असर नहीं पड़ा। हालांकि राजधानी की हवा खराब श्रेणी में भी दर्ज की गई है।

वहीं मौसम विशेषज्ञों ने इसके लिए हवाओं की बदली दिशा को जिम्मेदार बताया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली समेत उसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार से वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा सकती है। हालांकि, दिल्ली में एक भी स्थान पर पराली नहीं जली।

पहाड़ी इलाकों में बढ़ने लगी ठंड

एक तरफ पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत पर असर तो डाल ही रहा है। लेकिन दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में अब ठंड बढ़ने लगी है। वहीं मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में ठंडक के रूप में देखने को मिलेगा। जिसके कारण सुबह-शाम सर्दी का अहसास बढ़ेगा। वहीं, अगले 48 घंटे में हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर होगी।

Related Articles

Back to top button