बम-बम भोले! सावन में शिवजी को करना है प्रसन्न, तो भांग से बनें इन पकवानों का लगाएं भोग

सावन में शिवजी को लगाए भांग से बनें भोग
भगवान भोलेनाथ को भांग बहुत प्रिय है। ऐसे में अगर आप भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो भांग के कुछ व्यंजन बनाकर भोलेनाथ को भोग लगा सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ स्पेशल व्यंजनों के बारे में।
सावन माह की शुरुआत 4 जुलाई 2023 से हो चुकी है। इस बार अधिकमास होने के कारण सावन दो माह का होगा। आज 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। सावन का महीना शिव को समर्पित होता है। ऐसे में भक्त शिव की भक्ति में लीन रहते हैं और शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के बहाने ढूंढते हैं। अगर आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनको भांग का भोग जरुर चढ़ाएं, लेकिन सिर्फ भांग ही क्यों? इस बार भांग के व्यंजन बनाकर शिवजी को अर्पित किए जाएं और खुद भी उनका स्वाद चखा जाए। तो नोट कर लीजिए भांग से बनी ये रेसिपी।
भांग के पकौड़े
भांग के पकौड़े एक फेमस भांग डिश है। कहा जाता है कि सावन के व्रत में अन्न का सेवन नहीं करते हैं। तो आप इस व्रत में कुटू के आटे के पकौड़ो मे भांग मिलाकर बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप कुटू के आटे में आलू काटकर मिला लें। इसके बाद सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर उसका बैटर बना लें, फिर उसमें थोड़ी सी भांग मिलाकर रख दें। कुछ देर बाद छोटे-छोटे पकौड़े गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।
भांग की बर्फी
भांग की बर्फी बनाने के लिए आप मावा, घी और चीनी को गर्म करके एक मिश्रण तैयार करें। मिश्रण जब गाढ़ा हो जाए तो भांग और ड्राई फ्रूट्स जैसे – बादाम, काजू, इलायची और गुलाबजल डालें। मिश्रण को घी लगाकर एक ट्रे में फैला लें, ठंडा होने पर चौकोर टुकड़ों में काट लें।
भांग ठडाई
भांग की ठंडाई को हर कोई पीना पसंद करता है। ये दूध से बनी एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक हैं, जो आमतौर पर होली के त्यौहार पर बनाई जाती है। लेकिन आप इसे सावन में भी बना सकते हैं। इसके लिए आप दूध, चीनी, बादाम, काजू, सौंफ और काली मिर्च जैसो मेवों और मसालों का मिश्रण तैयार कर भांग मिलाएं और ठंडा-ठंडा परोसें।
ये भी पढ़े: शिव भक्ति का पवित्र मास आज से आरंभ, 2 माह चलेगा सावन का महीना