Strait of Hormuz Conflict : अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई बातचीत का पहला दौर असफल रहने के बाद तनाव और बढ़ गया है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर सख्त रुख अपनाया है. बताया जा रहा है कि ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना को इस क्षेत्र में कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी शुरुआत 13 अप्रैल को अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार लगभग शाम 7:30 बजे) से होने की बात कही गई है. इस कदम के बाद ईरान ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में किसी तरह की कार्रवाई की गई तो इसके परिणाम गंभीर होंगे.
इस पूरे विवाद में अब चीन की भी एंट्री हो गई है. चीन के नौसेना प्रमुख एडमिरल डोंग जुन (Dong Jun) ने बयान देते हुए कहा कि चीन क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के पक्ष में है और मध्य पूर्व की स्थिति पर नजर रख रहा है, उन्होंने कहा कि चीनी जहाज लगातार होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही करते हैं और चीन के ईरान के साथ ऊर्जा व व्यापारिक समझौते हैं, जिनका वह सम्मान करता है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के नियंत्रण में है और यह उनके लिए खुला मार्ग बना रहेगा.
अमेरिका ने दी चेतावनी
इसी बीच रिपोर्टों में दावा किया गया है कि चीन की ओर से ईरान को नए एयर डिफेंस सिस्टम और हथियारों की खेप भेजी जा रही है. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में यह बात सामने आने की जानकारी दी गई है. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर यह दावा सही साबित होता है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. साथ ही ट्रंप ने चीन पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की भी बात कही है.
ये भी पढ़ें – भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









