Punjabमनोरंजन

Himanshi Khurana को जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने Call…

Himanshi Khurana : मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। कॉल करने वाले ने 10 करोड़ की फिरौती मांगते हुए, गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। कॉल करने वाले ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो मार देंगे। जिसके बाद हिमांशी खुराना ने फौरन मोहाली में पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई है।

10 करोड़ की मांग

जानकारी के मुताबिक, हिमांशी खुराना को लारैंस गैंग की तरफ से धमकी मिली है। गैंगस्टर हरि बाक्सर के नाम से धमकी विदेशी नंबर से है, जिसमें 10 करोड़ की मांग की गई है। गैंगस्टर लारैंस अभी जेल में है और हरि बाक्सर उसका गैंग चला रहा है। वहीं कई दिनों से बॉलीवुड व पंजाबी गायकों को धमकी भरे Call आ रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉल डिटेल्स से संबंधित छानबीन शुरु कर दी है। वहीं कॉल करने वाले तक पहुंचने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हिमांशी, कीरतपुर साहिब की रहने वाली हैं। पंजाब के हिमांशी खुराना ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी।

लुधियाना का मिस खिताब जीता

2011 में मिस लुधियाना का खिताब जीतने के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में पहचान बनाई। वे फिल्म साड्डा हक और कई लोकप्रिय गीतों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भाग लेने के बाद उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ।

ये भी पढ़ें- नोएडा वासियों को PM Modi का तोहफा, एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को दी मंजूरी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button