Advertisement

Vegan Diet क्या होती है, जानिए क्या हैं इस डाइट के फायदे?

Share

Vegan Diet

Advertisement

वीगन डाइट लोगों को फिट रहने में मदद करता है। Vegan Diet को अक्सर वेजिटेरियन डाइट से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन आपको बता दें कि इसका कॉन्सेप्ट इससे काफी अलग है।

Advertisement

Vegan Diet  क्या है

Vegan Diet  में पशुओं या उनसे बनाए गए उत्पादों को इसमें शामिल नहीं किया जाता है। अगर आप अब तक इसे सिर्फ वेजिटेरियन डाइट का एक रूप मान रहे थे, तो जान लीजिए कि ये उससे किस तरह अलग है। इसमें दूध, मक्खन, पनीर, शहद, अंडा, मांस और अन्य डेयरी उत्पादों को नहीं खाया जाता है। आसान शब्दों में, ये पौधों द्वारा निर्मित भोजन हैं। जानकारी के लिए बता दें, वीगन लोग न सिर्फ डाइट बल्कि उन मेडिसिन, कपड़े या जूतों का भी इस्तेमाल नहीं करते जिसमें पशु या उनसे जुड़े प्रोडक्ट्स का यूज किया जाता है।

फल -सब्जियां, अनाज आदि वीगन डाइट में शामिल होता है। अगर आप इसे फॉलो कर रहे हैं तो आप पशु से प्राप्त दूध के बजाय सोयाबीन या बादाम के दूध का सेवन कर सकते हैं। ऐसे ही घी के विकल्प के तौर पर आप ऑलिव ऑयल, सरसों या तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vegan Diet  के फायदे

 इस डाइट में कोलेस्ट्रोल की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है। इससे बीमारियों का जोखिम कम रहता है। साथ ही ये डाइट आपकी हार्ट हेल्थ को भी बेहतर बनाए रखने में भी मददगार होती है।

इस डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। वीगन डाइट अपनाने से आप ब्लड प्रेशर, डाइबिटीज आदि को भी कंट्रोल में कर सकते हैं।

 पशु-पक्षियों की लाइफ इस प्रकार की डाइट को फॉलो करने से सुरक्षित रहती है।

पर्यावरण की बेहतरी के लिए भी ये डाइट अच्छी मानी जाती है। ये आपके कार्बन फुटप्रिंट को भी कम करने में मददगार होती है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़े: https://hindikhabar.com/health/know-the-side-effects-of-potato-in-hindi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें