Health Tips: महिलाओं के लिए लाभदायक है भुजंगासन, पीठ दर्द से राहत

योग में भुजंग आसान का अभ्यास करने से शरीर को बहुत ज्यादा फायदा मिलता है। सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को मिलता है। इस आसन से पीठ दर्द से राहत मिलती है। साथ ही शरीर रोग मुक्त होता है। पेट की चर्बी खत्म होती है। शरीर रोग मुक्त हो जाता है।

योग विशेषज्ञों का कहना है कि भुजंग आसन करने से पेट पर अधिक बल पड़ता है। इससे पाचन तंत्र बहुत मजबूत होता है। यह कई बीमारियों में फायदेमंद है। इससे कब्ज, अस्थमा, महिलाओं को होने वाली मासिक धर्म में समस्या दूर होती है। इस आसन का अभ्यास समतल और स्वच्छ जमीन पर दरी बिछाकर पेट के बल लेट जाएं और थोड़ी देर आराम करें। इसके बाद पशु अप मुद्रा में आकर शरीर के अगले हिस्से को उठाएं।
इस आसन में अपने धड़ को आगे की दिशा में उठाकर रखना होता है। इस मुद्रा में शारीरिक क्षमता अनुसार रहे। फिर पहली अवस्था में आ जाएं। इस आसन को रोजाना दस बार जरूर करें। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं। कंधों और बाहों को मजबूती प्रदान होता है। शरीर में लचीलापन बढ़ता है। इस आसन को प्रतिदिन करने से तनाव और थकान को दूर हो जाता है।