
Hathras Stampede : कल वेणुगोपाल ने बताया था कि राहुल गांधी हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं। आज राहुल गांधी अलीगढ़ पहुंचे तो उन्होंने हाथरस में जान गवांने वाले परिवारों के परिजनों से मुलाकात की। अब राहुल गांधी हाथरस पहुंचे और पीड़ित परिवारों के परिजनों से मिले। कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और हिम्मत दी।
इससे पहले राहुल गांधी अलीगढ़ के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। साथ ही पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया। अब राहुल गांधी हाथरस पहुंचे हैं। दरअसल हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 121 लोगों ने जान गवां दी। साथ ही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने एसआइटी गठित करने के आदेश दिए थे। एसआइटी ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि आज नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढस बंधाया और हिम्मत दी। हाथरस में भगदड़ से 100 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल हैं।
5000 शिक्षकों के अनिवार्य ट्रांसफर का आदेश गलत और शिक्षा विरोधी : आतिशी, शिक्षा मंत्री, दिल्ली
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप