
Hathras Stampede : कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथरस जाएंगे और यह जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी। भगदड़ में जान गवांने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। दरअसल हाथरस में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। जिसके बाद 121 लोगों को जान गवांनी पड़ी। हादसे के बाद योगी आदित्यनाथ ने घटना स्थल का दौरा किया था।
केसी वेणुगोपाल ने हाथरस हादसे पर बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी हाथरस में प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और उनका दुख-दर्द जानेंगे। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) हाथरस जाने की योजना बना रहे हैं। जल्द ही वह वहां जाएंगे और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।
हाथरस हादसे पर जताया था दुख
हाथरस हादसे पर राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ की कामना करता हूं। सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार और पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराए। इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत व बचाव में अपना सहयोग प्रदान करें।
ये भी पढ़ें : Rajasthan Politics: मंत्री पद से किरोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा, चुनाव परिणाम के बाद निभाया अपना वचन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप