Haryana : थम गया चुनाव प्रचार, सीएम नायब सिंह सैनी ने माता मनसा देवी के किए दर्शन

Haryana : हरियाणा में चुनाव प्रचार थम गया है। 5 अक्टूबर को वोटिंग है, 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। उन्होंने माता मनसा देवी के दर्शन किए। ऐसे में सीएम नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से निकलें और मतदान करें। आज पूरे प्रदेश में सकारात्मक माहौल है। हमारे कार्यकर्ताओं ने हमारे संकल्प पत्र को लोगों तक पहुंचाने में मजबूती से काम किया है।
मुख्यमंंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज मैंने प्रदेश की सुख और समृद्धि के लिए मां मनसा देवी की पूजा की है। यह त्यौहार हमारी संस्कृति से जुड़ा है, मैं सभी के लिए मंगल कामना करता हूं। मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से निकलें और मतदान करें। आज पूरे प्रदेश में सकारात्मक माहौल है। हमारे कार्यकर्ताओं ने हमारे संकल्प पत्र को लोगों तक पहुंचाने में मजबूती से काम किया है।
पार्टियां आरोप – प्रत्यारोप लगा
जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं, 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी, 8 अक्टूबर को मतगणना होनी है, वहीं सभी पार्टियां आरोप – प्रत्यारोप लगा रही हैं। सभी पार्टियां अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी हैं। अगर बीजेपी की तैयारियों को देखें तो घोषणा पत्र में कई वादे किए हैं। इसके अलावा पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक रैलियां कर रहे हैं। आज राजनाथ सिंह ने हरियाणा का दौरा किया। राहुल गांधी पर निशाना साधा।
Haryana : अशोक तंवर ने कांग्रेस की ज्वॉइन, एक घंटा पहले बीजेपी की रैली में थे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप