
Gonda: गोंडा जिले के रहने वाले 8 लोग बीते 4 जून को गोंडा रेलवे स्टेशन से जम्मू कश्मीर में मां वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। कल देर शाम मां वैष्णो देवी के दर्शन करके बस से वापस आ रहे थे। जहां वापस आते समय शिव खेड़ी के पास आतंकवादियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके हमला कर दिया, जिसमें गोंडा जिले के रहने वाले 8 लोग घायल हैं।
आपको बता दें कि जिनका जम्मू कश्मीर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अगर घायलों की बात करें तो गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मझगवा बाजार के रहने वाले राजेश गुप्ता और पत्नी बिट्टन देवी, छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखारीपुर सोहिल के रहने वाले देवी प्रसाद गुप्ता, पत्नी नीलम गुप्ता, बेटी पलक, बेटा प्रिंस गुप्ता और जवाहर नगर कानपुर का रहने वाला साला दिनेश गुप्ता साथ ही मनकापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले दोस्त दीपक कुमार राय घायल हैं। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य है और दोस्त दीपक कुमार राय अभी भी गायब है उसका पता नहीं चल सका है। वहीं मझगवां बाजार के रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता के घर पहुंच कर परिजनों राहुल गुप्ता से बात की गई तो परिजनों ने बताया कि मुझे सुबह जानकारी हुई है तब हम लोगों ने अपने पापा के पास फोन करके जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हम लोग दर्शन करके लौट रहे थे। जहां शिव खेड़ी के पास आतंकवादियों ने हमला कर दिया। हम लोग घायल हैं। हम लोगों का इलाज चल रहा है। हम लोगों को चोटें आई हैं। हम लोग खतरे से बाहर हैं। मेरे मम्मी – पापा, मेरे मामा, मेरी पत्नी, बच्चों, अपने साले और दोस्त के साथ दर्शन करने के लिए गए हुए थे। जहां पर यह लोग घायल हो गए हैं। हम लोग अपने परिजनों के पास ट्रेन से शाम को जा रहे हैं। गोंडा जिला प्रशासन की तरफ से फोन करके जानकारी दी।
रिपोर्ट: सतीश वर्मा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप