Gazipur: विकास के लिए आने वाला सारा पैसा हरामखोर लूट लेते थे-वीरेंद्र सिंह मस्त

Gazipur: बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त गाजीपुर में मोहम्मदाबाद में पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की शहादत दिवस पर बोल रहे थे। जहां पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए आने सारा पैसा यहां के हरामखोर लूट लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की याद में 101 करोड़ रुपये खर्च करने वाले हैं।
यहां खजाना सुरक्षित है – वीरेंद्र सिंह मस्त
बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि यहां खजाना सुरक्षित है। पहले इसी खजाने को लेकर यहां पिस्टल चलते थे, गोलीबारी होती थी।और हरामखोर यह खजाना लूट लिया करते थे। लेकिन अब ऐसी सरकार है कि गोली पीठ पर नहीं सीधे छाती पर चलेगी। गौरतलब है कि 29 नवंबर 2005 को तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय सहित 7 लोगों की दिन दहाड़े गोलियों से भून दिया गया था। जिसके बाद से ही हर साल कृष्णानंद राय की याद में मोहम्मदाबाद के शहीद पार्क में शहादत दिवस का आयोजन किया जाता है। इस बार के कार्यक्रम में बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
यह सब करते क्या थे, मुझे कहीं कुछ नहीं दिखा – वीरेंद्र सिंह मस्त
दरअसल गाजीपुर जिले की जहुराबाद और मोहम्मदाबाद विधानसभा बलिया लोकसभा क्षेत्र में आती है। इसलिए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का यह अपना इलाका भी है। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा कि आज तक यह सब करते क्या थे, मुझे कहीं कुछ नहीं दिखा। पहले यह लोग शिकार करते थे, लेकिन अब खुद इनका ही शिकार होने वाला है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह कभी पीठ पर गोली नहीं चलाते। यह बात उनके घर तक पहुंचनी चाहिए।
FOLLOW US ON : https://twitter.com/HindiKhabar