Advertisement

Google Map के इस फीचर्स से मिलेगा टोल टैक्स से छुटकारा, जल्द होगा रोल आउट

गूगल मैप
Share
Advertisement

अगर आप कहीं सफर का प्लान करने जा रहे है तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अक्सर देखा जाता है कि सफर करने से पहले टोल टैक्स देना होता है। पर अब ऐसा नहीं होगा । अब सफर शुरु करने से पहले गूगल मैप आपको टोल का पूरा खर्चा बताऐगा।
अगर हम किसा अंजान जगह जाते है, तो हमें किन जगहों पर कितना टैक्स देना है ये हमें पता नहीं होता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गूगल मैप के आपको ये पता चल जाएगा कि सफर में कितना टोल देना होगा।

Advertisement

गूगल मैप में क्या हैं खास फीचर्स

गूगल मैप के नए फीचर्स में आपको ये पता चल जाएगा कि सफर के दौरान कितने टोल गेट आएंगे और कितना टोल टैक्स देना होगा। इससे आपको ये निर्णय लेने में मदद मिलेगी कि आप टोल वाली रोड स जाना चाहते हैं या किसी दूसरी रोड से। इसके अलावा मैप में ये भी पता चलेगा कि किस समय कितना टोल लगता है।

एंड्रॉयड और iOS दोनों में मिलेंगे

गूगल मैप का ये फीचर बेहद काम का है और आपको भी काफी पसंद आएगा। आपको बता दें कि यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही स्मार्टफोंस में देखने को मिलेगा। भारत में आप इसी महीने से यह फीचर इस्तेमाल कर पाएंगे और भारत वह इकलौता देश है जो अमेरिका जापान और इंडोनेशिया के साथ यह फीचर हासिल करने वाला देश बना है। इस फीचर से वाकई यूजर्स को काफी राहत मिलेगी और उन्हें अपना पसंदीदा दुसरा रूट चुनने में मदद होगी। इस फीचर से आप काफी ज्यादा बचत कर पाएंगे और अपने हिसाब से चल पाएंगे कि टोल देना है या फिर अपना रूट बदलना है और गूगल आपकी मदद करेगा।

इस बीच दूसरे देशों के लिए भी जल्द ही ये सुविधा शुरू की जाएगी। कुछ ही हफ्तों में गूगल मैप में आपको ट्रैफिक लाइट, स्टॉप साइन, बिल्डिंग आउटलाइन, सड़कों की चौड़ाई, समेत तमाम जानकारी ड्राइविंग करते समय मिलेगी लगेगी। कंपनी का कहना कि इससे आखिरी समय में लेन में बदलाव और बेवजह टर्न से छुटाकारा पाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Web 3.0 क्या है? कैसे अगले 10 सालों में बदल जाएगा इंटरनेट यूज करने का तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *