Biharबड़ी ख़बर

Bihar Breaking: एक्सीडेंट में 5 की मौत, ग्रामीणों ने जाम किया हाइवे, जानें क्यों

Bihar Breaking: सोमवार को बिहार के मधेपुरा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रक ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की पृष्टी की जा चूकी है। इसके साथ ही  दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि ये हादसा सुबह 7 बजे हुआ। पुलिस ने अनुसार, घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर चौसा थाना अंतर्गत गोसाई टावर पर हुई है।

गौरतलब है कि हादसा इतना बड़ा और जोरदार था कि तिपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादस में टक्कर लगने से पांचों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि घायलों को मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान सभी ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ितों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button