बड़ी ख़बर

किसान लेंगे आंदोलन का अगला कदम, करेंगे रेलों के चक्के जाम

Farmers Protest: किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने में असफल रही है। उन्होंने बताया कि सभी किसान यूनियनें एकजुट होकर समान तरीके से विरोध कर रही हैं और उनका विरोध राज्य सरकार के खिलाफ नहीं है। उनका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के खिलाफ है।

आंदोलन में शामिल होने की अपील

शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बुधवार को ‘रेल रोको’ आंदोलन का आह्वान किया। अमृतसर में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने मंगलवार को इस आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब में बुधवार को दोपहर 12 बजे से तीन घंटे तक ‘रेल रोकने’ का कार्यक्रम तय किया गया है। उन्होंने पंजाबवासियों से इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील भी की है। पंढेर ने कहा कि उनका लक्ष्य रेल यातायात को प्रभावित करना है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे दोपहर 12 से 3 बजे तक रेलवे स्टेशनों और क्रॉसिंग्स को अवरुद्ध करें।

https://twitter.com/ANI/status/1868902189047202248

किसानों की मांगों दबाने की कोशिश

पंढेर ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा को 13 जनवरी से लेकर अब तक 309 दिन हो गए हैं और डल्लेवाल की भूख हड़ताल का आज 22वां दिन है। बावजूद इसके, मोदी सरकार अपनी हठधर्मिता पर कायम है और किसानों की मांगों को दबाने की कोशिश कर रही है। पंढेर ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों मिलकर किसानों की आवाज दबा रहे हैं। उन्होंने 13 जनवरी से शुरू हुए किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ तीव्र विरोध जताया।

पंढेर ने कहा कि डल्लेवाल की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर हो गई है। अगर उन्हें कोई नुकसान होता है तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पर 140 करोड़ भारतीयों, 3 करोड़ पंजाबियों और 2.5 करोड़ हरियाणवियों का दबाव है और उनकी 12 मुख्य मांगों का समाधान किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, प्ले स्कूल के शौचालय में हिडेन कैमरा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button