बड़ी ख़बर

Farmers Protest : 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को करेगा दिल्ली कूच, केंद्र सरकार को दिया कल तक का समय

Farmers Protest : आज शंभू बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच संघर्ष चला। किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था तो पुलिस ने रोकने के लिए पूरे इंतजाम कर रखे थे, वहीं एक जत्था बैरिकैड्स तोड़ते हुए दिल्ली की ओर कूच कर गया। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। कुछ देर बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने जत्थे को वापस बुला लिया, वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा। कल का दिन केंद्र सरकार से बातचीत के लिए रखा गया है।

शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अब 101 किसानों का जत्था 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा। हम वार्ता के लिए तैयार हैं। कल का दिन केंद्र सरकार से बातचीत के लिए रखा गया है। उन्होंने कहा है कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं। हम कल तक इंतजार करेंगे। हम चाहते हैं कि बातचीत हो। हम सरकार से टकराव नहीं चाहते, हम शांतिपूर्ण रहेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि किसान फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे हैं। किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया था। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद अब किसान संगठनों ने दिल्ली कूच वापस लिया। इससे पहले बता दें कि लगभग 100 किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर निकले। जगह – जगह पर बैरिकैड लगे थे। इन बैरिकेड्स को तोड़ते हुए किसान आगे बढ़ गए। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े, वहीं कुछ आंदोलनकारी घायल भी हो गए हैं।

बता दें कि पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। कंक्रीट की दीवारे भी लगाई थीं। किसानों की मांगों पर आते हैं तो एमएसपी पर कानून की मांग है। किसानों का कर्ज माफ हो। भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 लागू हो। लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा मिले। इसके साथ ही किसानों की 12 मांगें हैं। आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों को सरकारी नौकरी मिले।

यह भी पढ़ें : IND vs AUS 2nd Test : पहला दिन खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 81/1

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button