मशहूर अभिनेता शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन, कुछ दिन पहले ही हुई थी बेटे की मौत

शिव कुमार सुब्रमण्यम निधन
Share

बॉलिवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। पॉपुलर एक्टर और स्क्रीनराइटर शिव कुमार सुब्रमण्यम का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शिव कुमार सुब्रमण्यम लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनके यूं इस दुनिया को अलविदा कहने से हर किसी की आंखों को नम कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि ठीक दो महीने पहले ही सुब्रमण्यम के बेटे जहान की मौत हुई थी। उनके बेटे जहान को ब्रेन टयूमर था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। वहीं अब उनके निधन पर हर कोई दुख जाहिर कर रहा है।

शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन से 2 महीने पहले बेटे की मौत

शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन पर दुख जाहिर करते हुए बीना सरवर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘बहुत ही दुखद खबर। बेटे जहान की मौत के ठीक दो महीने बाद ही उनका निधन हो गया। उनके बेटे जहान को ब्रेन ट्यूमर था। 16वें बर्थडे से पहले ही उसकी मौत हो गई।

2 स्टेट्स में आलिया के पिता का रोल अदा किया था

एक्टर शिव कुमार सुब्रमण्यम आलिया भट्ट की फिल्म 2 स्टेट्स में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वो तीन पत्ती, राखी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में भी दिखाई दे चुके हैं। शिव कुमार सुब्रमण्यम हाल ही में मीनाक्षी सुंदरेश्वर में नजर आए थे। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में थीं। इसके अलावा अभिनेता कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके है।

सुब्रमण्यम ने फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता

शिव कुमार का जन्म कोयंबटूर में हुआ था। उन्होंने 1989 में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिंदा की स्क्रिप्ट लिखने के साथ फिल्मों में अपनी यात्रा शुरू की थी। सुब्रमण्यम ने हजारों ख्वाहिशें ऐसी और परिंदा के लिए सर्वश्रेष्ठ कहानी और स्क्रिप्ट के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।

सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजलि

शिव कुमार सुब्रमण्यम के निधन की खबर के बाद से फिल्मी जगत गमगीन है और सुब्रमण्यम को नम आंखों से सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।