मनोरंजन

Wrestlers Protest: दिल्ली में धरना दे रहे पहलवानों के सपोर्ट में आए सोनू सूद, जानें क्या कहा 

Wrestlers Protest: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगातार भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। लेकिन अभी तक पहलवानों की न तो बात सुनी जा रही थी और न ही कोई फैसला लिया गया था। लेकिन खबरों की मानें तो अब दिल्ली पुलिस FIR दर्ज करने के लिए मान गई है।

इस मामले में कुछ लोग भारतीय पहलवानों के हक में बात कर रहे हैं तो कुछ उनपर देश की छवि बिगाड़ने का इल्जाम लगा रहे हैं। पहलवान अपना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर कर रहे हैं। दरअसल पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोनू सूद ने किया ट्वीट

सोनू सूद ने भी ट्वीट किया है। सोनू सबद ने ट्वीट करते हुए लिखा है देश के खिलाड़ी अन्याय के ख़िलाफ़ कुश्ती की जंग जीतेंगे ज़रूर। जय हिन्द। बता दें, हालांकि इस मामले में ताजा जानकारी की मानें तो पहलवान की प्रदर्शन को देखते हुए अब दिल्ली पुलिस कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए तैयार हो गई है।

https://twitter.com/SonuSood/status/1651829932522373122?s=20

बता दें, पहली बार जनवरी बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई पहलवानों ने धरना प्रदर्शन किया था। अब एक बार फिर से 3 महीने बाद ये पहलवान फिर से धरने पर उतर आए हैं।

ये भी पढ़ें: Urvashi Rautela अमेरिकन सिंगर Jason Derulo के साथ हुई स्पॉट, कपड़ों के लिए हुईं ट्रोल  

Related Articles

Back to top button