Advertisement

83 की उम्र में चौथी बार पिता बना ये एक्टर, 29 साल की गर्लफेंड ने दिया बेटे को जन्म

83 की उम्र में चौथी बार पिता बने अल पचीनो

83 की उम्र में चौथी बार पिता बने अल पचीनो

Share
Advertisement

हॉलीवुड एक्टर अल पचीनो 83 साल की उम्र में एक बार फिर से पिता बन गए हैं। इस बार वह अपने चौथे बच्चे के पिता बने हैं। अल पचीनो की 29 साल की गर्लफ्रेंड ने एक बेटे को जन्म दिया है। अल पचीनो को अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया था। एक्टर की गर्लफ्रेंड का नाम अलफल्लाह है। अपनी इस गर्लफ्रेंड के साथ ये उनका पहला बच्चा है। कपल ने बच्चे का नाम रोमन पचीनो रखा है।

Advertisement

पहले से 33 वर्षीय बेटी और दो जुड़वा बच्चों के है पिता

व्यक्तिगत जीवन में  पचिनो ने कभी शादी नहीं की फिर भी उनके तीन बच्चे हैं। पहली बेटी जूली मैरी (जिसकी उम्र 33 वर्ष), जो उनकी ऐक्टिंग कोच जेन टरंट से पैदा हुई। उनकी जुड़वां संतान हैं एंटोन जेम्स और ओलिविया रोज (जन्म 25 जनवरी 2001) जो उनकी पूर्व प्रेमिका बेवर्ली डी एन्जेलो से पैदा हुई, जिसके साथ वे 1996 से 2003 तक डेट पर थे।

सीक्रेट डेटिंग कर रहा था कपल

बता दें कि पचीनो और अलफल्लाह अप्रैल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस जोड़ी की पहली बार रोमांस की अफवाहें तब उड़ी, जब उन्हें साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। सूत्रों ने पिछले साल ‘पेज सिक्स’ को बताया था कि महामारी के बाद से कपल वास्तव में सीक्रेट डेटिंग कर रहे थे।

वर्तमान में अल पचीनो की गर्लफ्रेंड अलफल्लाह ने 2017 में उस समय सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने 74 वर्ष के मिक जैगर के साथ डेटिंग शुरु की। उस समय वह सिर्फ 22 वर्ष की थी। रिपोर्ट के अनुसार 2019 में अलफल्लाह की फिल्म मेकर क्लिंट ईस्टवुड (जो वर्तमान में 93 वर्ष के हैं) के साथ भी रोमांस की खबरें उड़ी थी। इस पर सफाई देते हुए नूर ने उन्हें सिर्फ फैमिली फ्रेंड बताया था।

ये भी पढ़े: दीपिका पादुकोण की हमशक्ल देख फैंस हुए कन्फ्यूज,जाने कौन है ये लड़की..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *