Advertisement

यूजर ने कहा अगर ‘आप मर्द हैं तो जाइये मणिपुर फाइल्स बनाइए’, विवेक अग्निहोत्री बोले – तुम्हारी ‘टीम इंडिया’ में कोई मर्द..

विवेक अग्निहेत्री ने यूजर को दिया जवाब

विवेक अग्निहेत्री ने यूजर को दिया जवाब

Share
Advertisement

Vivek Agnihotri Reply: विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। वह किसी भी मुद्दे पर बोलने से पीछे नहीं हटते हैं।

Advertisement

द कश्मीर फाइल्स जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री को अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाना जाता है। वह किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपनी वेब सीरीज द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड का ट्रेलर रिलीज किया हैं। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि कुछ लोग इसकी आलोचना भी कर रहे हैं। इसी बीच एक ट्विटर यूजर ने विवेक से मणिपुर फाइल्स बनाने की मांग कर दी। जिसका विवेक अग्निहोत्री ने भी रिप्लाई किया।

विवेक अग्निहोत्री ने यूजर को दिया जवाब

एक यूजर ने विवेक अग्निहोत्री को लिखा –‘समय बर्बाद मत करो, जाओ और जाकर मणिपुर फाइल्स फिल्म बनाओ अगर तुम मर्द हो तो, इस पर विवेक ने जवाब दिया है। विवेक ने लिखा – मुझमें इतना विश्वास दिखाने के लिए शुक्रिया, पर सारी फिल्में मुझसे ही बनवाओगे क्या यार? तुम्हारी टीम इंडिया में कोई मर्द निर्माता नहीं है नहीं है क्या?

रिप्लाई हुआ वायरल

विवेक अग्निहोत्री का ये रिप्लाई सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने मणिपुर में हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था।

विवेक अग्निहोत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक की द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड जी5 पर रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इस वेब सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है। इसके अलावा वह वैक्सीन वॉर फिल्म लेकर आ रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म की अनाउंसमेंट की थी।

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर छाया ओपेनहाइमर का जादू, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *