मनोरंजन

Shatrughan Sinha Birthday: हीरो बनने का सपना लेकर मुबंई आए थे शॉटगन, लेकिन बन गए खलनायक, बड़े-बड़े हीरो को किया खामोश

Shatrughan Sinha Birthday: उनका अंदाज सभी से जुदा है, दुनिया उन्हें श़ॉटगन के नाम से जानती है। बात हो रही है शॉटगन की जिनका आज बर्थडे है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म 15 जुलाई 1946 के दिन बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। शत्रुघ्न सिन्हा को उनके अनोखे अंदाज और बेहतरीन अदाकारी के लिए जाना जाता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी परफॉर्मेंस से हमेशा फैंस का दिल जीता। उन्होंने बॉलीवुड में कदम हीरो बनने के लिए रखा था। लेकिन उनकी शुरुआत एक विलेन के तौर पर हुई। आज उनके 77वें जन्मदिन पर जानिए शॉटगन के करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। शत्रुघ्न

ऐसा रहा शत्रुघ्न सिन्हा का करियर

बॉलीवुड में शत्रुघ्न सिन्हा के करियर की शुरुआत फिल्म प्यार ही प्यार से हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया था। लेकिन इसका इन्हें इसका क्रडिट तक नहीं मिला था। शत्रुघ्न सिन्हा को फिल्म इंडस्ट्री मे काफी संघर्ष करना पड़ा था। जिसका कारण था उनके गाल पर कट का एक निशान। जिस वजह से कोई भी डायरेक्टर उन्हें हीरो का रोल देने के लिए तैयार नहीं होता था। फिल्मों में काम न मिलने के कारण शत्रुघ्न सिन्हा सर्जरी का मन बना चुके थे। लेकिन देव आनंद की सलाह पर उन्होंने इसी कट के साथ अपना सफर आगे बढ़ाया, फिर एक वक्त ऐसा भी आया, जब कामयाबी उनके कदम चूमने लगी। और उन्होंने खिलौना, गैम्बलर, दोस्त और दुश्मी, रास्ते का पत्थर जैसी कई सफल फिल्में दी।

ऐसे मिला शॉटगन का टाइटल, सबको किया खामोश

इंडस्ट्री में हर एक्टर्स को उस समय पर लोग उनके नाम के अलावा एक प्यार का नाम देते थे। जहां अमिताभ बच्चन को शहंशाह और महानायक के नाम से जाना जाता था, तो वहीं राजेश खन्ना को ‘काका’ बुलाते थे, उसी तरह शत्रुघ्न सिन्हा को प्यार से फैंस ‘शॉटगन’ बुलाते थे। वहीं, उनका डायलॉग ‘खामोश’ आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा जब हीरो बने तो ऑडियंस ने उनके लिए जमकर तालियां बजाईं. हालांकि, जब उन्होंने खलनायक का किरदार निभाया तो फैंस ने सिर-आंखों पर उठा लिया।

जब बेल्ट लेकर मारने दौड़े थे शशि कपूर

एक वक्त पर शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। एक बार जब शत्रुघ्न सिन्हा सेट पर लेट पहुंचे तो शशि कपूर उनके पीछे बेल्ट लेकर मारने के लिए दौड़ने लगे। तो शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मेकर्स ने मुझे इसलिए कास्ट किया है, क्योंकि मैं टाइम पर आता हूं। इस पर शशि कपूर और भड़क गए और कहने लगे कि इसे देखो, इसे ये बात बोलते हुए भी शर्म नहीं आ रही है। हालांक् ये किस्सा हंसी-मजाक के दौरान हुआ था।

ये भी पढ़ें: ‘लापतागंज’ के ‘चौरसिया’ का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, आर्थिक तंगी से थे परेशान

Related Articles

Back to top button