Advertisement

पति निक जोनस संग विंबलडन टेनिस मैच देखने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, हाथों में हाथ डाले निकयांका की दिखी गजब कैमिस्ट्री

पति निक जोनस संग विंबलडन मैच देखने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

पति निक जोनस संग विंबलडन मैच देखने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

Share
Advertisement

Priyanka Chopra Enjoying Wimbledon Match With Nick Johns: प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ विंबलडन मैच एंजॉय करते देखा गया। जिसकी तस्वीरें निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हाल ही में निकयांका को साथ में विंबलडन मैच एंजॉय करते देखा गया है। मैच देखते हुए कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

निक जोनस ने पत्नी प्रियंका संग शेयर की रॉयल बॉक्स की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस टेनिस के बहुत बड़े फैन हैं। इस बात अंदाजा हाल ही में उनकी शेयर की गई तस्वीरों से लगाया जा सकता है। 15 जुलाई को प्रियंका और निक विंबलडन मैच देखने गए थे। उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से सिर्फ Wimbledon के लिए ही वक्त निकाला। प्रियंका पति निक संग इंग्लैंड लॉन टेनिस और क्रोकेट क्लब में नजर आईं। यहां Wimbledon का वुमन फिनाले मैच चल रहा था।

प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस के साथ स्टेडियम में मैच एंजॉय करते देखा गया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस स्टेडियम के रॉयल बॉक्स में बैठे थे। ऐसे में रॉयल बॉक्स से निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की मैच एंजॉय करते तस्वीरें सामने आई हैं, जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस Wimbledon Tournament का 13वां दिन एंजॉय करने स्टेडियम पहुंचे थे। उनके साथ एमा वेस्टन, एंड्रयू गार्फील्ड और केट मेड्लेटन भी रॉयल बॉक्स में स्पॉट किए गए। इस दौरान प्रियंका ग्रीन कलर और ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, तो वहीं निक जोनस सूट में नजर आए। ये रोमांटिक कपल मैच के दौरान हाथों में हाथ डाले देखा गया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों पर निक और प्रियंका के फैंस फिदा हो रहे हैं। और उनकी तस्वीरों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Parineeti Chopra और राघव चड्ढा की शादी के ग्रैंड रिसेप्शन का वेन्यू हुआ फाइनल? अब तीन नहीं सिर्फ 1 पार्टी होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें