Advertisement

Raghav-Parineeti की सगाई में इन दिग्गजों का लगा जमावड़ा, जानें कौन- कौन सी हस्तियां हुईं शामिल

Share
Advertisement

Raghav-Parineeti: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई के लेटेस्ट फोटो सामने आ गए हैं। दिल्ली के इंडिया गेट सर्कल के समीप स्थित कपूरथला हाउस में राघव और परिणीति की सगाई हो रही है, जिसमें कई नेता और कलाकार शामिल होने आ रहे हैं। राघव चड्ढा ने अपनी सगाई की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं।

Advertisement

ये दिग्गज हुए शामिल

आपको बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पहुंचे। इस सगाई समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपनी पत्नी के साथ शिरकत की। अपनी बहन की सगाई के लिए ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी आज सुबह ही दिल्ली आईं हैं। परिणीति और राघव का सगाई में मीका सिंह भी नजर आए। राघव चड्ढा की सगाई में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल भी पहुंचे.साथ में उनकी पत्नी भी नजर आईं। परिणीति चोपड़ा की सगाई के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी पहुंचे हैं।

ये भी पढ़ें: शादी से पहले Parineeti Chopra को मिली गुड न्यूज, हाथ लगा ये बड़ा प्रोजेक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *