Advertisement

33 साल बाद अमिताभ और रजनीकांत नजर आएंगे एक साथ, ‘थलाइवर 170’ फिल्म का है दर्शकों को बेसब्री से इंतजार

Share
Advertisement

महान अभिनेता अमिताभ बच्चन और रजनीकांत जल्द ही एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे। इस बीच, सुपरस्टार ने बिग बी से मुलाकात की। साथ ही तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अमिताभ को रजनीकातं ने अपना मार्गदर्शक बताया। दोनों जल्द ही टी जे ज्ञानवेल की एक फिल्म में दिखाई देंगे।

Advertisement

दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

बता दें, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म को ‘थलाइवर 170’ नाम दिया गया है। इससे पहले दोनों ने एक साथ 1991 में रिलीज़ हुई फिल्म “हम” में रजनीकांत और बच्चन ने पहली बार साथ काम किया था।

बुधवार 25 अक्टूबर  से शूटिंग शुरु हो गई है। दोनों अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग के बारे में बताया। यह कहा जा रहा है कि लाइका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म से प्रशंसकों को एक पूरी तरह से नई कहानी और भरपूर मनोरंजन मिलेगा। दोनों दिग्गजों की जोड़ी को एक साथ दोबारा देखने के लिए उनके फैंस कापी उत्साहित हैं और बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

क्या कहा अमिताभ और रजनीकांत ने

72 वर्षीय रजनीकांत भी फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ सेट पर फोटो लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। रजनीकांत ने कहा, “मैं 33 साल बाद अपने मार्गदर्शक अमिताभ बच्चन के साथ फिर से काम कर रहा हूँ।” टी जे ज्ञानवेल की फिल्म ‘थलाइवर 170’ में हम काम कर रहे हैं। मैं बहुत प्रसन्न हूँ। इसके अलावा, अमिताभ बच्चन ने अपने व्यक्तिगत ब्लॉग पर इस बारे में जानकारी दी थी।

81 वर्षीय अमिताभ बच्चन ने अपने लेख में लिखा, ‘‘आज एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। रजनीकांत जी की एक फिल्म में मैं काम कर रहा हूँ। उन्होंने रजनीकांत को ‘‘असाधारण व्यक्ति’’ कहा।

ये भी पढ़ें- दरिंदगीः बेखौफ बदमाशों ने किशोरी को जिंदा जलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *