मनोरंजन

मुंबई: अमिताभ बच्चन के घर का ये शख्स निकला कोरोना पॉजिटिव, BIG B ने दी खुद दी जानकारी

दुनियाभर में कोरोना वायरस से एक बार फिर लोगों को डरा रहा है। इसी के साथ महाराष्ट्र में भी कोविड तेजी से पैर पसार रहा है, अगर बात करें सबसे ज्यादा केस की तो सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र में ही है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी बीते मंगलवार को कोरोना के 10860 नए मरीज मिले हैं। अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाया गया है।

महाराष्ट्र में कोविड तेजी से पसार रहा पैर

इस संक्रमण से मुंबई में अब तक 20 से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा में भी इस कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार लिए है। लेकिन बिग बी के फैंस को चिंता करने की राहत भरी ख़बर ये है कि अमिताभ बच्चन को कोरोना नहीं हुआ है। एक्टर के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाया गया है।

अमिताभ बच्चन के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी कोविड पॉजिटिव

इस बारें में उन्होनें ने अपने आधिकारिक ब्लॉग के जरिए जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने अपने ब्लॉग में ये पुष्टि नहीं की कि जलसा में किसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। अपने ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा है- कुछ घरेलू कोविड परिस्थितियों से जूझ रहा हूं। आपके साथ बाद में जुडूंगा…

इससे पहले अमिताभ बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसकी वजह से वे अस्पताल में भी एडमिट हुए थे। उन दिनों एक्टर्स के फैंस काफी परेशान हुए थे।

Related Articles

Back to top button