Vidhan Sabha Elections 2026 : चुनाव आयोग ने किया विधानसभा चुनावों का ऐलान. चुनाव आयोग ने देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
राज्यों में आचार संहिता लागू
इसके अलावा असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा, और इन राज्यों के चुनाव परिणाम भी 4 मई को घोषित किए जाएंगे। वहीं तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी। चुनाव आयोग के इस ऐलान के साथ ही संबंधित राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है
असम में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होंगे, जिसमें मतदान गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को होगा और मतगणना 4 मई 2026 को होगी।
केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर भी मतदान 9 अप्रैल 2026 को होगा और मतगणना सभी राज्यों के साथ 4 मई 2026 को की जाएगी। पुडुचेरी में भी इसी दिन मतदान होगा।
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान एक ही चरण में 23 अप्रैल 2026 को होगा और मतगणना 4 मई 2026 को होगी।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को और दूसरे चरण में 142 सीटों पर 29 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। दोनों चरणों की मतगणना एक साथ 4 मई 2026 को होगी। इस तरह, सभी पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की मतगणना एक ही दिन 4 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में मचा हाहाकार, सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी कटौती, मिडिल ईस्ट संकट गहराया
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









