Haryana: चुनाव प्रचार का आगाज, CM नायब सिंह सैनी ने किया रोड शो

election campaign begins in ambala cm nayab singh saini does road show
Haryana: आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है, जिसके बाद से सभी पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। इसी बीच आज मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अंबाला पहुंचे हैं। जिसके बाद वो अंबाला से घरौंडा जाएंगे। जहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं।
बता दें कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज अंबाला दौरे पर पहुंचे हैं। और ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज यहां रोड शो किया। इस दौरान Haryana उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।
नायब सिंह सैनी ने कही ये बात
बता दें, कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोड शो को संबोधित करते हुए कहा कि, “मुझे खुशी है कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करनाल से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। हमारी सरकार ने हरियाणा में बिना पर्ची बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार देने का काम किया है। हमें पीएम नरेंद्र मोदी को यहां से 10 की 10 लोकसभा सीटें जिताकर भेजनी है।”
साथ ही CM नायब सिंह सैनी ने रोड शो के दौरान जनता से अपील करते हुए कहा कि, “मैं अंबाला में हमारे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं और मैं आपसे अपील करता हूं कि, आप हमारे उम्मीदवार बंटो कटारिया को अपना वोट दें। पीएम मोदी को दोबारा सत्ता में लाएं।”
जानें कौन हैं नायब सिंह सैनी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े है। संघ में रहते ही उनका सम्पर्क मनोहर लाल खट्टर से हुआ था। इसके बाद ही सैनी भाजपा से जुड़े। नायब सिंह सैनी ने 2010 में नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन रामकिशन गुर्जर से हार गए थे। हालांकि 2014 में जीत दर्ज की और हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री बने।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर