
Economic Survey 2024 : कल आम बजट पेश होगा। एक दिन पहले लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2024 पेश किया है। आर्थिक सर्वेक्षण में वित्त वर्ष की बात करें तो 2025 – 26 में ग्रोथ रेट 6.3 प्रतिशत से 6.5 तक रहने का अनुमान है।
जानकारी के लिए बता दें कि आर्थिक सर्वेक्षण विकास का रोड मैप माना जाता है। भारत के आर्थिक सलाहकार तैयार करते हैं। इसको ठीक बजट के पहले पेश किया गया है। सर्वेक्षण है कि वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद वित्त वर्ष 2025 में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत (राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमानों के अनुसार) दशकीय औसत के करीब बनी हुई है।
दरअसल, सर्वेक्षण में है कि कुल आपूर्ति के नजरिए से, वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में भी वित्त वर्ष 2025 में 6.4 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है। इसके साथ ही बताते चलें कि सर्वेक्षण के मुताबिक, हर सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
यह भी पढ़ें : किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय लेंगे एक्शन, आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटाई जाएंगी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप