Dwarka: अद्भुत नजारा, 37000 अहीर महिलाओं के महारास ने रचा इतिहास

Share

Dwarka: श्री कृष्ण भक्ति का एक अद्भूत नजारा गुजरात के प्रसिद्ध तीर्थस्थल द्वारका में देखने को मिला जहां एक साथ 37 हजार महिलाओं ने मिलकर महारास का आयोजन किया। इस भव्य आयोजन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देख किसी का भी मन मोहित हो जाए।

 37 हजार से ज्यादा अहीर समुदाय के महिलाओं ने इस महारास का आयोजन किया। अभी तक इतने बड़े महारास का आयोजन नहीं हुआ था।इस महारास का उद्देश्य सामाजिक सद्भावना और महिला सशक्तीकरण का संदेश देना था।  37,000 से अधिक महिलाओं का एक साथ एक जगह पर डांस करना एक अनोखा रिकॉर्ड है। जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय यादव समाज और अहिरानी महिला मंडल द्वारा किया गया था। जिसमें 37,000 महिलाएं शामिल हुईं। आयोजनस्थल को नंदधाम परिसर का नाम दिया गया था।

ये भी पढ़ें:सॉलिसिटर जनरल का कर्तव्य है कि वह विभागों के लाभ के लिए विश्वास से करे काम- Delhi HC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें