मनोरंजन

Dhurandhar 2 : देशभर में छाया ‘धुरंधर 2’ का क्रेज, रिलीज से पहले ही कमाए 20 करोड़

Dhurandhar 2 : पिछले साल रिलीज हुई धुरंधर का क्रेज लोगों में अभी भी बना हुआ है। रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। 19 मार्च को इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है। ऐसे में रिलीज के 9 दिन पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 20 करोड़ की कमाई कर डाली।

यह इसलिए भी चर्चा में है, टिकट सामान्य से कई गुना ज्यादा महंगा होने के बाद भी फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं। बॉक्स-ऑफिस विशेषज्ञों की माने तो फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ रिकॉर्ड ओपनिंग कर सकती है। 18 मार्च को चुनिंदा शहरों में फिल्म का विशेष शो होगा और 19 मार्च को यह रिलीज होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे चलता रहा तो पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ के 25 करोड़ के रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी।

प्रीव्यू शो में बिके कई गुना महंगे टिकट

18 मार्च को चुनिंदा शहरों में प्रीव्यू शो का आयोजन होगा। लोगों में फिल्म का क्रेज इस कदर है कि प्रीव्यू शोज में सामान्य से कई गुना महंगी होने पर भी टिकट लगातार बिक रहे हैं। मेट्रो शहरों में टिकट 600 रुपए से 900 रुपए तक बिक रहे हैं, IMAX शो के टिकट 1000 रुपए से भी ज्यादा में बिक रहे हैं।

लक्जरी सिनेमा की बात करें तो मुंबई के बोरीवली स्थित INOX मेगाप्लेक्स में एक सीट के लिए 3100 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। इसी तरह दिल्ली के PVR सिलेक्ट सिटी वॉक में 2400 रुपए में टिकट बिक रहे हैं। अब तक प्रीमियम शो के पूरे टिकट लगभग बिक चुके हैं।

बॉलीवुड में रिकॉर्ड प्रीमियर कलेक्शन

हिंदी वर्जन में फिल्म का टिकट 418 रुपए है, जो अन्य किसी भी बालीवुड फिल्म के मुकाबले सामान्य से दोगुना है। अन्य भाषाओं की बात करें तो कन्नड़ डब के लिए 445 रुपए और तेलुगु के लिए 230 रुपए टिकट की कीमत रखी गई है। हालांकि तमिलनाडु में ‘प्राइस कैप’ के कारण टिकट की कीमत 166 रुपए रखी गयी है।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price : भारत में पट्रोल-डीजल दाम पर बड़ा अपडेट, 2022 के बाद उच्चतम स्तर पर कच्चा तेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button