धर्मेंद्र प्रधान ने नवीन पटनायक पर किया हमला, कहा – ‘जो लोग पीछे रहकर उनकी पार्टी को चलाते हैं, उन्होंने…’

Dharmendra Pradhan targeted : कुछ दिन पहले आंबेडकर को लेकर अमित शाह ने बयान दिया था। इसी पर विपक्ष आक्रामक है, लगातार बीजेपी को घेर रहा है। इसी कड़ी में नवीन पटनायक ने अमित शाह की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नवीन पटनायक पर निशाना साधा है। उन्होने गुरुवार को कहा कि जो लोग पीछे रहकर उनकी पार्टी को चलाते हैं। उन्होंने नवीन बाबू को सही बात नहीं बताई होगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नवीन बाबू(नवीन पटनायक) बड़े आदमी हैं। उन्होंने अपना बयान पढ़ा है, शायद किसी ने लिखकर दे दिया होगा। उन्हें ध्यान नहीं है कि उन्होंने चुनाव आयोग को जो खर्च पार्टी की ओर से जमा किया है उसमें उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया पर कितना खर्च किया था… जो लोग पीछे रहकर उनकी पार्टी को चलाते हैं उन्होंने नवीन बाबू को सही बात नहीं बताई होगी। ओडिशा के लोगों ने जो जनादेश दिया है, क्या नवीन बाबू उसे अस्वीकार करते हैं?
उन्होंने कहा कि 6 महीने पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा की माताओं से कहा था कि हम आएंगे तो सुभद्रा योजना लागू करेंगे। अब तक 80 लाख महिलाओं के बैंक खाते में पांच-पांच हजार रुपए जा चुके हैं, 4000 करोड़ रुपए अभी तक जा चुके हैं। हम इसी आर्थिक वर्ष में 10 हजार रुपए महिलाओं के खाते में डालेंगे।
नवीन पटनायक का बयान
सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि डॉ बीआर आंबेडकर जैसी महान शख्सियत पर केंद्रीय गृह मंत्री की टिप्पणी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हम भाजपा ओडिशा में झूठ फैलाकर और लोगों को गुमराह करके सत्ता में आई है। लेकिन इतने सारे झूठ के बाद भी बीजद भाजपा से ज्यादा वोट पाने में कामयाब रही।
उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि बीजद उनके झूठ, उनके नकारात्मक अभियान और सोशल मीडिया पर गलत बयानों का सफलतापूर्वक मुकाबला नहीं कर पाई। मगर अब लोगों को अहसास हो रहा है कि भाजपा झूठे वादे करके सत्ता में आई है। राज्य में भाजपा सरकार के पहले छह महीने बाद लोग जरूरी चीजों की आसमान छूती कीमतों से परेशान थे। अपने उत्तराधिकारी को लेकर पटनायक ने कहा कि मैं यहां लंबे समय से हूं। मैंने इस बारे में नहीं सोचा है।
यह भी पढ़ें : तालिबान ने दी पाकिस्तान को खुलेआम चुनौती, कहा- ‘बदला जरूर लेंगे!’
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप