Advertisement

Ram Navami 2022: देशभर में रामनवमी की धूम, जगह-जगह निकाली जा रही है देवी-देवताओं की झांकियां

Ram Navami 2022
Share
Advertisement

Ram Navami 2022: हिंदू धर्म में रामनवमी को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसी दिन भगवान विष्णु ने प्रभु श्री राम के रूप में धरती पर अपना सातवां अवतार लिया था। तबसे इस तिथि को राम भगवान के जन्मोत्सव यानी की रामनवमी (Ram Navami 2022) के रूप में मनाया जाता है। लोगों में भगवान राम के प्रति विश्वास है। यही वजह है कि रामनवमी के दिन पूरा देश राममय हो जाता है। इस दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। हालांकि, कोरोना काल के चलते दो साल यात्रा स्थगित रही, लेकिन इस बार फिर आज 10 अप्रैल को रामनवमी पर लोगों द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही है।

Advertisement

देशभर में राम नवमी की धूम

भव्य शोभायात्रा में आगे-आगे भगवान श्रीराम की यात्रा चलेगी तो पीछे-पीछे उनकी सेना हनुमान स्वरूप चलेंगे.. हालांकि आयोध्य नगरी में तो अलग ही धूम मची है। लोग अपने घरों को एसे सजा रहे हैं जैसे मानों दिपावली का पर्व हो। रामलला के कड़े सिले जा रहे है। रंगों की छटा से पूरी आयोध्या नगरी रंगीन दिख रही है और हो भी क्यों ना, पूरे 22 वर्ष बाद श्रीवत्स योग में रामनवमी (Ram Navami 2022) का महोत्सव मनाया जा रहा है।

25 से अधिक जगहों पर शोभायात्राएं

आज पूरा देश जय श्री राम का उद्घोश कर रहा है। हवा में लहराते भगवा ध्वज पर पुष्प वर्षा कर श्रीराम नाम का उद्घोष किया जा रहा है। इसकी तैयारियां पहले ही हो चुकी थी। अयोध्या में मुख्य ध्वज स्थापित किया जा चुका है। नवरात्र की नवमी यानी 10 तारीख को श्रीराम नवमी महोत्सव समिति मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। राम नवमी (Ram Navami 2022) के अवसर पर देशभर के राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना हो रही है। कल्याणपुर, पनकी, मसवानपुर समेत 25 से अधिक जगहों की शोभायात्राएं सम्मिलित होकर एक विशाल शोभायात्रा के रूप में जिलों में भ्रमण कर रही हैं।

शिवाला की शोभायात्रा में दिखेगी राम दरबार की झलक

श्रीरामनवमी महोत्सव की धूम शिवाला समिति के बीच सबसे ज्यादा है। बता दें शिवाला समिति का गठन सन 1986 में रामनवमी के दिन ही हुआ था। इसी वर्ष अयोध्या में राम जन्मभूमि का न्यायालय के आदेश पर ताला खोला गया था। उस वर्ष पूरे देश में खुशी मनाई गई थी। तबसे लगातार शिवाला और लाठी मोहाल से रामनवमी के दिन विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। इस बार तो शिवाला की रामनवमी शोभायात्रा में समिति ने राम दरबार में अष्ट धातु की प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारियां की है। शोभायात्रा में इस बार देवी-देवताओं की 15 झांकियां भक्तों को आकर्षित कर रही हैं।

Read Also:- Ram Navami 2022: राम नवमी पर भेजें ये शुभ संदेश | Ram Navami Shubh Sandesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *