
22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस (Dhanteras 2022) से प्रकाश उत्सव दिवाली की शुरुआत हो जाएगी। धनतेरस के दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान धनवंतरी ने जन्म लिया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का दिन खरीददारी के लिए शुभ माना जाता है। ज्यादातर लोग इस दिन अपने घर सोने, चांदी, बर्तन, पीतल जैसी धातु लेकर आते हैं। माना जाता है कि धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
अगर आप भी इस धनतेरस पर खरीददारी करने का विचार कर रहे हैं तो यहां जानिए खरीददारी और धनतेरस पर दीपदान का का शुभ मुहूर्त।
धनतेरस 2022 शुभ मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को है, हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार यानी 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है, जो अगले दिन यानी की 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इस दिन दो शुभ योग भी बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन है और दोपहर 02:33 से अमृत सिद्धि योग शुरू होगा जो पूरे दिन रहेगा. इन दोनों योग के कारण धनतेरस बेहद शुभ होगी।
धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए (Dhanteras 2022)
धनतेरस के दिन आपको कौन सी चीजें खरीदने से बचना है….
स्टील से बनी चीजें
धनतेरस के दिन बहुत से लोग स्टील के बर्तन घर ले आते हैं, जबकि इन्हें खरीदने से बचना चाहिए. स्टील शुद्ध धातु नहीं है. इस पर राहु प्रभाव भी ज्यादा होता है। आपको सिर्फ प्राकृतिक धातुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। मानव निर्मित धातु में से केवल पीतल खरीदा जा सकता है।
लोहा
धातु से बनी चीजें धनतेरस पर खरीदी जाती हैं लेकिन लोहा निर्मित वस्तुओं को इस दिन खरीदने से बचें। कहते है इस दिन लोहा घर लाने से गृहक्लेश होने लगते हैं। सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने पर खर्चे बढ़ने लगते हैं, पैसा हाथ में नहीं टिकता।
कांच के बर्तन
धनतेरस पर कुछ लोग कांच के बर्तन या दूसरी चीजें खरीदते हैं. कांच का संबंध राहु से माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए।
प्लास्टिक का सामान
धनतेरस पर कुछ लोग प्लास्टिक की बनी चीजें घर ले आते हैं। बता दें कि प्लास्टिक बरकत नहीं देता है. इसलिए धनतेरस पर प्लास्टिक से बना किसी भी तरह का सामान घर न लेकर आएं।