Tamil Politics : तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. विधानसभा चुनाव में राज्य की दो प्रमुख पार्टियां डीएमके और एआईएडीएमके को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं, महज दो साल पहले बनी अभिनेता विजय की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत हासिल की है. विजय की लहर ने डीएमके को पीछे छोड़ दिया और मुख्यमंत्री स्टालिन भी अपनी सीट नहीं बचा सके. विजय ने 49 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. उनकी पार्टी टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है. हालांकि, किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, जिससे सरकार गठन को लेकर स्थिति दिलचस्प हो गई है. अब सबकी नजर इस पर है कि विजय किसके साथ मिलकर सरकार बनाएंगे, जिसका फैसला जल्द हो सकता है.
सरकार गठन पर मंथन
तमिलनाडु में टीवीके के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विजय से फोन पर बात कर उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं, जिसके बाद संभावित गठबंधन को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं. सवाल यह है कि विजय किस दल का समर्थन लेंगे. कांग्रेस के साथ आने पर भी आंकड़ा बहुमत से कुछ कम रह जाता है, ऐसे में एआईएडीएमके के साथ गठबंधन की संभावनाएं भी जताई जा रही हैं. चुनाव परिणाम आने के बाद देर रात विजय के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई. तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है, जबकि टीवीके 234 में से 108 सीटें जीतकर बहुमत से 10 सीट पीछे रह गई है.
बता दें कि सरकार गठन के लिए टीवीके तीन संभावित विकल्पों पर विचार कर रही है.
पहला सिनारियो: डीएमके गठबंधन के छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार बनाना.
TVK- 108
कांग्रेस- 5
लेफ्ट- 4
IUML- 2
VCK- 2
दूसरा सिनारियो: डीएमके और एआईएडीएमके दोनों गठबंधनों के छोटे दलों को साथ लेकर सरकार बनाना
TVK- 108
कांग्रेस- 5
PMK- 4
IUML- 2
VCK- 2
सूत्रों के अनुसार, टीवीके कांग्रेस समेत अन्य छोटे दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने पर विचार कर रही है. साथ ही, स्थिर सरकार के लिए सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में शामिल करने का विकल्प भी देखा जा रहा है.
तीसरा सिनारियो: छोटे दलों को अलग रखकर केवल एआईएडीएमके के समर्थन से सरकार बनाना
TVK- 108
AIADMK- 47
ये भी पढ़ें- गर्मी में गन्ने का जूस कितना सुरक्षित? एक्सपर्ट ने बताए फायदे और खतरे
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








