दिल्ली-NCR में सामान्य से तीन डिग्री ऊपर पहुंचा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather
Delhi Weather Update : मौसम विभाग ने आज दिल्ली में तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 3.1 डिग्री से अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री से अधिक है।
अधिकतम तापमान 26 डिग्री
दिल्ली में बीते दिन आर्द्रता 36 से 80 प्रतिशत के बीच रही। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। वहीं 14 फरवरी को सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी रुक-रुककर तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति बीस से तीस किमी प्रति घंटे के आसपास रहेगी।
न्यूनतम तापमान दस से 12 डिग्री
दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम 9 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 15 फरवरी से हवाएं कम हो जाएंगी। आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं इस दौरान तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा। 15 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान दस से 12 डिग्री तक रह सकता है।
16 से 18 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री तक रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी की शुरुआत से ही तापमान असामान्य रूप से बढ़ रहा है। फरवरी के शुरुआती दिनों में ही पारा तीस के पास पहुंच चुका है। आमतौर पर फरवरी के अंतिम दिनों में तापमान तीस डिग्री के स्तर पर पहुंचता है।
इंडेक्स एक्यूआई 133 अंक दर्ज
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीसीबी के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार सुबह 6:30 बजे तक औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआई 133 अंक दर्ज किया गया है। वहीं एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 122 गुरुग्राम में 177 गाजियाबाद में 83 ग्रेटर नोएडा में 93 और नोएडा में 104 अंक दर्द किया गया है।
यह भी पढ़ें : तीसरे वनडे में शुभमन गिल ने जड़ा शतक, इन खास फेहरिस्तों में नाम हुआ शामिल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप