दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी, बीते छह सालों में सबसे गर्म रहा रविवार, जानें कब मिलेगी राहत?

दिल्ली में झुलसाने वाली गर्मी, बीते छह सालों में सबसे गर्म रहा रविवार, जानें कब मिलेगी राहत?
Delhi Weather : मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
दिल्ली और आसपास के शहरों में गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने कहा कि यह 25 अप्रैल 2019 के बाद से दिल्ली में रात का सबसे अधिक तापमान है। दिल्ली में 25 अप्रैल 2019 को 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
बीते तीन वर्षों में सबसे गर्म रहा
दिल्ली में शनिवार का दिन बीते तीन वर्षों में सबसे गर्म रहा, क्योंकि तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान था और पिछले तीन वर्षों में अप्रैल महीने का भी सबसे गर्म दिन साबित हुआ।
अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई
दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। सापेक्षिक आर्द्रता 42 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना
दिल्ली के मौसम में 29 अप्रैल से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मंगलवार को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक तीस अप्रैल और 1 मई को दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं दो और तीन मई को दिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
सातवें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब रहा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में आज लगातार सातवें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब रहा। रविवार शाम चार बजे यह 246 था। सीपीसीबी के मुताबिक एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा 51 से 100 के बीच संतोषजनक 101 से 200 के बीच मध्यम 201 से 300 के बीच खराब 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
ये भी पढ़ें: ‘पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी’, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप