BiharDelhi NCRUttar Pradeshराष्ट्रीय

यूपी-बिहार के लोगों के लिए दिल्ली से बड़ी खुशखबरी, मुनक नहर पर बनेगा सबसे लंबा छठ घाट

Delhi Longest Chhath Ghat : दिल्ली सरकार ने मुनक नहर पर दिल्ली का सबसे लंबा छठ घाट बनाने का निर्णय लिया है। इसमें लगभग 35 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना में लगभग 1.89 लाख वर्ग मीटर जमीन का इस्तेमाल होगा। साथ ही सिंघलपुर ब्रिज को भी चौड़ा किया जाएगा। इससे यहां के लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

सबसे बड़े छठ घाट की सौगात

मुनक नहर पर दिल्ली का सबसे लंबा छठ घाट बनाने की योजना है। आपको बता दें कि यूपी-बिहार के लोग बड़ी संख्या में यहां छठ पूजा करते हैं। इस एरिया में मुनक नहर का काफी हिस्सा सूख चुका है। जो पानी है वह भी गंदा है। यहीं पर महिलाएं पूजा करती हैं। घाट बन जाने के बाद एस एरिया के लोगों को छठ पूजा में सहूलियत होगी। नहर के इस हिस्से पर लेवलिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

विकसित करने की है योजना

दिल्ली सरकार में सिंचाई एवं बाढ़ विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बताया कि मुनक नहर के अलग-अलग हिस्सों के लिए योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत मुनक नहर में 6 किमी. लंबे स्ट्रेच को रीक्रिएशनल एक्टिविटी जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे शालीमार बाग, कोहाट एनक्लेव, पीतमपुरा, केशवपुरम और पंजाबी बाग इलाके के लोगों को फायदा होगा। मंत्री के अनुसार, शालीमार बाग के बीएच, बीपी, बीडब्ल्यूए और अन्य ब्लॉकों के बेहतर कनेक्टिविटी के लिए भी सिंघलपुर ब्रिज को चौड़ा किया जाएगा।

योजना में प्रस्तावित कार्य-

प्रस्तावित छठ घाट दिल्ली का सबसे बड़ा छठ घाट होगा, जहां करीब 33,000 लोगों के एक साथ पूजा करने की व्यवस्था होगी। सिंघलपुर ब्रिज को चौड़ा करके दो लेन किया जाएगा। इससे पीतमपुरा और शालिमार बाग में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। ब्रिज चौड़ा करने के साथ नहर के दोनों किनारे पर सर्विस लेन बनाने की भी योजना है। इससे आउटर रिंग रोड पहुंचने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price : भारत में पट्रोल-डीजल दाम पर बड़ा अपडेट, 2022 के बाद उच्चतम स्तर पर कच्चा तेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button