भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता तेज, BTA के लिए रूपरेखा तैयार करने पर काम जारी

Delhi :

भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

Share

Delhi : भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आंतकवाद को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रही है। उसके द्वारा सीमा पर कई अवैध गतिविधियां भी की जा रही है। रणधीर जायसवाल ने भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय वार्ता को आगे बढ़ानें पर भी जोर दिया।

प्रवक्ता ने पाकिस्तान पर साधा निशाना

आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान पर कहा, “दुनिया स्पष्ट रूप से जानती है कि असली मुद्दा पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना और प्रायोजित करना है। वास्तव में, यह क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी बाधा है। पाकिस्तान अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार वार्ता पर बोले रणधीर जायसवाल

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में हैं। दोनों सरकारें (Bilateral Trade Agreement – BTA) के लिए एक रूपरेखा बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं, जिसका उद्देश्य व्यापार का विस्तार करना, बाजार पहुंच को बढ़ाना, टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करना होगा।

जायसवाल ने कहा कि भारत सरकार पारस्परिक रूप से लाभकारी बहुक्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए विभिन्न स्तरों पर अमेरिकी प्रशासन के साथ संपर्क में है।

बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच यह वार्ता न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि वैश्विक व्यापार में भारत की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है। अगले कुछ महीनों में इस पर ठोस प्रगति की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें : मनीष सिसोदिया को मिली पंजाब की जिम्मेदारी, सौरभ भारद्वाज बनें पार्टी अध्यक्ष, AAP का बड़ा फेरबदल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें