‘महात्मा गांधी की विरासत को खतरा…’ सोनिया गांधी ने CWC को लिखा लेटर

CWC : कर्नाटक के बेलगावी में CWC की बैठक हो रही है। सोनिया गांधी ने गुरुवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी को लेटर लिखा। उन्होंने लेटर में कहा कि हम महात्मा गांधी की विरासत को संरक्षित, सुरक्षित और बढ़ावा देने के लिए खुद को फिर से समर्पित करते हैं। कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है कि वह इन ताकतों का दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला करे।
सोनिया गांधी ने कहा कि मौजूदा सरकार कभी आजादी के लिए नहीं लड़ी, बल्कि उन्होंने तो महात्मा गांधी का पुरजोर विरोध किया और उनकी हत्या करने वाले का महिमामंडन किया है। इन संगठनों ने ऐसा जहरीला माहौल तैयार किया, जिसने महात्मा गांधी की हत्या का रास्ता साफ… ये लोग हमेशा महात्मा गांधी के हत्यारों को गौरवान्वित करते हैं।
उन्होंने कहा कि देश में अलग-अलग स्थानों पर पर गांधीवादी संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं, इसलिए ये जरूरी है कि CWC की इस बैठक को ‘नव सत्याग्रह बैठक’ कहा जाए। कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य है कि वह इन ताकतों का दृढ़ संकल्प के साथ मुकाबला करे। बता दें कर्नाटक के बेलगावी में ये कांग्रेस का 39वां अधिवेशन है।
सोनिया गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी हमारी प्रेरणा का मूल स्रोत रहे हैं, वे हमारे देश के इतिहास में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर थे। आज हम महात्मा गांधी की विरासत को संरक्षित, सुरक्षित और बढ़ावा देने के लिए खुद को फिर से समर्पित करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों मुझे खेद है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर आप सभी के साथ उपस्थित नहीं हो पा रही हूं।
कांग्रेस का 39वां अधिवेशन
उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 39वां अधिवेशन ठीक सौ साल पहले इसी स्थान पर हुआ था. इसलिए यह उचित ही है कि आप महात्मा गांधी नगर में एकत्रित हुए हैं। महात्मा गांधी का यहां कांग्रेस अध्यक्ष बनना हमारी पार्टी और स्वतंत्रता आंदोलन के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था।
जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है। CWC की बैठक में बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की स्थापना की बात करें तो 1924 में हुई थी। ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्र के शताब्दी वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। दो दिन बैठक होगी। इसके साथ ही एक तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा का आरोप है कि भारत के गलत मानचित्र को दिखाया गया है। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर और अक्साई चीन का हिस्सा नहीं दिखाया गया है। इसी पर ही भाजपा हमलावर है।
यह भी पढ़ें : 17 बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप