बड़ी ख़बरस्वास्थ्य

Covid Cases India: कोरोना पकड़ रहा रफ्तार! 1,890 नए केस, 7 मौत दर्ज

Covid Cases India: कोविड एक बार फिर से पैर पसारता हुआ नजर आ रहा है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये जानकारी दी है कि भारत में पिछले 24 घंटों में 1,890 नए कोविड मामले दर्ज किए दए हैं। आपको बता दें कि ये पिछले दिन के 1,590 मामलों की संख्या से ज्यादा है।

इस समय भारत का कुल एक्टिव केसलोड बढ़कर 9,433 हो गया है। जो कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है। जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोविड से सात लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। गुजरात और महाराष्ट्र में दो-दो मौतें हुई हैं। साथ ही केरल की ओर से तीन मौतों का मिलान कर लिया गया है, जिससे मरने वालों की संख्या 5,30,831 हो गई है।

साथ ही पिछले 24 घंटों में 1,051 रोगियों के ठीक होने से कुल संख्या 4,41,63,883 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट दर 98.79 प्रतिशत है। जानकारी के अनुसार, फिलहाल भारत की दैनिक सकारात्मकता दर 1.56 प्रतिशत बताई गई है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी वर्तमान में 1.29 प्रतिशत है।

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में देश भर में कुल 1,21,147 टेस्ट किए गए हैं। गौरतलब है कि इसके बाद टेस्ट की कुल संख्या 92.09 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

इस बीच मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी है कि रविवार सुबह तक, भारत में कोविड के खिलाफ कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए गए हैं। साथ ही पिछले 24 घंटों में 7,955 टीके लगाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button