सिंगर हनी सिंह की पत्नी को कोर्ट ने ससुराल जाने की दी अनुमति, कोर्ट ने कहा- शालिनी 5 सितम्बर को अपने ससुराल जाएंगी

नई दिल्ली: सिंगर और एक्टर हनी सिंह शुक्रवार को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए। बता दें सिंगर हनी सिंह पर उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। जहां कोर्ट ने शालिनी को उनके ससुराल जाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा, याचिकाकर्ता शालिनी तलवार के मुताबिक़ उन्हें 20 मार्च को ससुराल से धक्के मार कर ज़बरदस्ती निकाला गया था।
वहीं दूसरी तरफ हनी सिंह ने कहा है कि शालिनी अपनी मर्ज़ी से 16 मार्च को घर छोड़ कर गईं थीं। इसलिए 5 सितम्बर को शालिनी अपने दो वकीलों और एक प्रोटेक्शन ऑफिसर के साथ अपने ससुराल जाएंगी। वहां से अपने ज़रूरत के सामान को लेकर वो कहीं भी जा सकती हैं।
कोर्ट ने आगे कहा कि इस सारी प्रक्रिया की वीडियो बनाई जाएगी। जिसका खर्च शालिनी तलवार को वहन करना होगा।
लाइव एंड लॉ के मुताबिक शालिनी तलवार की तरफ से 10 करोड़ की कंपनसेशन राशि की मांग की गई है। इसके साथ शालिनी तलवार ने घर खरीदने के लिए हर महीने 5 लाख रुपये की मांग की है। शालिनी तलवार की तरफ से कहा गया है कि उन्हें हनी सिंह से शारीरिक नुकसान होने का भय है।