तमिलनाडु के कन्याकुमारी में बना देश का पहला कांच ब्रिज, जानिए इसकी खासियत

Tamil Nadu
Tamil Nadu : कन्याकुमारी में समंदर के ऊपर देश का पहला कांच का ब्रिज बनाया गया है। यह कांच का पुल 77 मीटर लंबा है जोकि विवेकानंद स्मारक और तिरुवल्लुवर प्रतिमा को जोड़ता है और अब बिना बोट के लोग स्मारक से प्रतिमा तक जा सकते हैं ये पुल 37 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है।
तमिलनाडु में कन्याकुमारी के समंदर में देश का पहला कांच का ब्रिज बनाया गया है मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को इस कांच के ब्रिज का उद्घाटन किया यह ब्रिज दो प्राचीन चीजों को जोड़ने का काम करेगा। इस कांच के पुल का प्रयोग कर के लोग अब विवेकानंद स्मारक से तिरुवल्लुवर प्रतिमा तक पहुंच सकते हैं। अब स्मारक से प्रतिमा तक जाने के लिए किसी तरह की बोट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
दस मीटर चौड़ा और 77 मीटर लंबा
इस कांच के ब्रिज को 37 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है यह ब्रिज दस मीटर चौड़ा है और 77 मीटर लंबा है साथ ही इस ब्रिज पर सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। तिरुवल्लुवर प्रतिमा की साल 2000 में पूर्व सीएम एम करुणानिधि ने स्थापना की थी इस प्रतिमा को बनाए हुए पूरे 25 साल होने वाले हैं। इस मौके पर तमिलनाडु में रजत जयंती मनाई जा रही है रजत जयंती मनाने के लिए तीन दिवसीय समारोह की शुरुआत में ब्रिज को खोला गया है यह ब्रिज जल्द ही लोगों के लिए खोला जाएगा।
एक अलग ही तस्वीर देखने का मौका
समंदर पर बना देश का पहला कांच का ब्रिज 77 मीटर लंबा और दस मीटर चौड़ा है। यह ब्रिज लोगों को पूरी सुरक्षा के साथ एक अलग ही तस्वीर देखने का मौका देगा जहां वो ब्रिज से विवेकानंद स्मारक और तिरुवल्लुवर प्रतिमा को लोग देख सकते हैं। साथ ही वो सूरज उदय और सूर्यास्त का मजा भी ले सकते हैं कांच के पुल से नीचे देखने पर उन्हें समंदर दिखाई देगा।
लोगों की सुरक्षा का खास ख्याल
समंदर के ऊपर बनाए गए इस कांच के ब्रिज को अलग तरह से डिजाइन किया गया है इसे तैयार करने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है ग्लास ब्रिज को तेज समुद्री हवाओं सहित नाजुक और खतरनाक समुद्री परिस्थितियों का सामना करने के लिए डिजाइन किया गया है। इन सब चीजों के साथ इस पुल पर लोगों की सुरक्षा का खास ख्याल भी रखा गया है।
यह भी पढ़ें : हम पूरी स्पष्टता के साथ कह सकते हैं, विमान को रूस ने मार गिराया था : राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप