
नई दिल्ली: भारत में लगातार पांचवें दिन 30 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं, राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 80 करोड़ 85 लाख 68 हजार 144 कोरोना के टीके लगाए जा चुके है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,256 नए मामले आए है। साथ ही अब तक 295 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकडों के अनुसार, देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना से कुल 43 हजार 938 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर अब 3 करोड़ 27 लाख 15 हजार 107 हो गई है। जबकि, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 3 लाख 18 हजार 181 हो गए हैं।
कोरोना वायरस के आंकड़े
बता दें कि, देशभर में कल कोरोना वायरस के लिए 11,77,607 सैंपल टेस्ट किए गए थे। जानकारी के मुताबिक कल तक कुल 55,36,21,766 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। भारत में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 4 लाख 45 हजार 133 हो गई है।
- कुल मामले: 3,34,78,419
- सक्रिय मामले: 3,18,181
- कुल रिकवरी: 3,27,15,105
- कुल मौतें: 4,45,133
- कुल वैक्सीनेशन: 80,85,68,144
कोविड के पिछले 7 दिनों के आंकड़े
- 13 सितंबर- 25,404
- 14 सितंबर- 27,176
- 15 सितंबर- 30,570
- 16 सितंबर- 34,403
- 17 सितंबर- 35,662
- 18 सितंबर- 30,773
- 19 सितंबर- 30,256