Chhattisgarhराजनीतिराज्य

गैस, बिजली, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कल करेगी विधानसभा का घेराव

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस 17 मार्च को घरेलू गैस कीमतों में बढ़ोत्तरी जैसे विभिन्न मुद्दों पर रायपुर स्थित विधानसभा का घेराव करेगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, सह-प्रभारी सहित राज्य के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में आम आदमी शामिल होंगे।

नशे की खेती और घरेलू गैस पर हल्लाबोल

हाल ही में बलरामपुर जिले में लगभग तीन एकड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ था। इसको लेकर राज्य में बवाल मच गया था। विधानसभा घेराव में नशे की खेती, घरेलू गैस के दाम में बढ़ोत्तर जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल रहेंगे। इसके अलावा मनरेगा बचाओ, स्थानीय मुद्दे, किसानों से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी और प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने की तैयारी है।

प्रदेशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी

प्रदेश कांग्रेस यह प्रदर्शन प्रदेशव्यापी स्तर पर करने की तैयारी में है। इसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। जिलों और विधानसभा में प्रभारियों की नियुक्तियां हो चुकी है। इसमें प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेसी शामिल होंगे। इस दौरान लगभग 30 हजार से अधिक कांग्रेसी दोपहर 12 बजे से विधानसभा की तरफ कूच करेंगे।

मनरेगा बंद करने की साजिश

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को बंद करने की साजिश कर रही है। पिछले 11 वर्षों में मनरेगा की मजदूरी में न्यूनतम वृद्धि ही की गई है इससे इससे मजदूरों की आय कोई बढ़ोत्तरी नहीं रही है। महंगाई भी लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें – इंदौर वासियों की राह होगी आसान, मेट्रो संचालन का विस्तार अंतिम चरण में

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button